सोमवार शाम हुई तेज बारिश से नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 18 स्थित राजकुमारी नगर में अय्यप्पा मंदिर से सटी कॉलोनी पूरी तरह जलमग्न हो गई। बरसात का पानी कई घरों में घुसने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में नगर पंचायत की ओर से पंपिंग सेट पहुंचाकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पानी निकाला गया।