फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, VIDEO

सुभाष गुप्ता Updated Tue, 25 Aug 2026 12:35 AM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर उन्नाव में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के कथित अपमान का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन के बाद रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में शिकायती पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड और शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथित तौर पर विधानसभा अध्यक्ष राष्ट्रगान के दौरान मंच से नीचे जाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान देश के सम्मान, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। इसके सम्मान और संवैधानिक पद की गरिमा को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि कार्यक्रम स्थल के सीसीटीवी और उपलब्ध वीडियो फुटेज की निष्पक्ष जांच कराई जाए। जांच में कानून का उल्लंघन मिलने पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाए। इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष कन्हैया पांडेय, जिला महासचिव दयाशंकर पांडे, इनामुल अंसारी, पीसीसी सदस्य आशुतोष कुमार दुबे, मोहन बियार, शहर उपाध्यक्ष बेबी सिंह, रेखा श्रीवास्तव, बाबूलाल पनिका, श्रीकांत मिश्रा, बृहस्पति भारती, सईद, अमरेश देव पांडेय आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें