विंध्याचल परिक्षेत्र की डीआईजी पूनम ने बृहस्पतिवार को सोनभद्र पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, पुलिस लाइन चुर्क और रॉबर्ट्सगंज थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, लंबित मामलों और पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस लाइन के कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की।