फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने चिकित्सालय में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने को अनशन पर बैठे लोग, VIDEO

पुराने चिकित्सालय में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा बहाल करने समेत विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोनभद्र विकास मंच ने सोमवार से अनशन शुरू कर दी। मंच के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव को पुराने चिकित्सालय परिसर में अनिल कुमार तिवारी ने माला पहनाकर अनशन पर बैठाया। मंच के माध्यम से वक्ताओं ने जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल, सिंचाई और रेल सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। अनशन पर बैठे मंच के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि पुराने चिकित्सालय में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूर्व में सक्षम अधिकारियों की ओर से तीन बार लिखित आश्वासन दिया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक सुविधा बहाल नहीं हो सकी। इससे शहरवासियों को उपचार के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने पुराने चिकित्सालय में तत्काल 24 घंटे चिकित्सा सेवा शुरू कराने की मांग की। मंच के उपाध्यक्ष राम भवन पटेल और संगठन मंत्री रमेश प्रसाद मौर्य ने किसानों को समय से खाद और पानी की सुचारू व्यवस्था उपलब्ध कराने और नहरों पर बने झाल, पुलिया और नालियों की मरम्मत कराने की मांग की। वहीं महामंत्री शिवप्रसाद यादव ने राजकीय महिला महाविद्यालय में वाणिज्य और विज्ञान विषयों में स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू किए जाने का मुद्दा उठाया। इस मौके पर उप संगठन मंत्री परमेश्वर मौर्य, प्रवक्ता शिवपूजन दुबे, युवा अध्यक्ष प्रांजल श्रीवास्तव, युवा महामंत्री अनुपम दुबे, शाद अंसारी, जगदीश तोमर, बबलू कनौजिया, उमेश चौरसिया, पंकज, संतोष श्रीवास्तव और कनिष्क भार्गव आदि मौ जूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें