फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यूषण पर्व पर आयोजित शिविर में 40 लोगों ने किया रक्तदान, VIDEO

पर्यूषण पर्व के तहत शनिवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित जैन साधना भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जैन समाज के लोगों के साथ ही अन्य समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में 40 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। वक्ताओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया। शिविर में दिल्ली से आए जैन श्रावक नरेश जैन ने कहा कि रक्तदान का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और जरूरतमंदों की मदद करना है। उन्होंने कहा कि कई लोगों के मन में रक्तदान को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां रहती हैं। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य इन भ्रांतियों को दूर करने के साथ ही लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना भी है। जैन समाज के संरक्षक सत्यपाल जैन ने कहा कि रक्तदान करते समय व्यक्ति को जाति और धर्म से ऊपर उठकर मानव सेवा की भावना रखनी चाहिए। जैन समाज के अध्यक्ष सुबोध अग्रवाल ने कहा कि रक्त की जरूरत विभिन्न चिकित्सकीय परिस्थितियों में पड़ती है। योग्य लोगों को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों की सहायता की जा सके। इस मौके पर हर्ष अग्रवाल, पुनीत जैन, ऋतिक जैन, धर्मराज जैन, पवन जैन, प्रशांत जैन, काजू जैन, विजय जैन, संस्कार जैन, संजय जैन, आनंद जैन, प्रिंस जैन, उदित जैन, मोना जैन और पिंकी जैन आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें