मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में शूटरों को हथियार मुहैया कराने की आरोपी राधा की तलाश में जांच का सिलसिला उसके गांव तक पहुंच गया है। सीतापुर पुलिस मिश्रिख थाना क्षेत्र के करमसेपुर गांव पहुंची और राधा के परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए। राधा की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद उसकी मां मैना का रो-रोकर बुरा हाल है।