दीपावली की रात आसमान में सतरंगी छटा बिखेरने वाले पटाखों की बाजार सजने लगी हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगी आतिशबाजी और इको-फ्रेंडली पटाखों की नई वैरायटी ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार बाजारों में ग्रीन पटाखों की मांग सबसे अधिक देखी जा रही है। हालांकि, कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण इस साल पटाखों की कीमतों में 20 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बाजार में तेज आवाज और रोशनी वाले पटाखों की मांग काफी ज्यादा है, जहां 250 आवाज वाली लड़ी 6,000 रुपये तक के दामों में बिक रही है। इसके आलावा फुलझड़ी, अनार रॉकेट में भी बढ़ती महंगाई के बावजूद खरीदारों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है और शाम ढलते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है।