फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पत्नी की हत्या कर कमरे में ताला लगाकर भागा पति, चार घंटे बाद ससुर को दी सूचना

बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर मोहल्ले में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद पति परिवार को कमरे में बंद कर ताला लगाकर फरार हो गया। करीब चार घंटे बाद उसने अपने ससुर को फोन कर पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर शव बाहर निकाला। घटना के बाद से आरोपी पति की तलाश की जा रही है। वहीं, मां की मौत से सात साल की बेटी सिद्धि का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार, रसूलपुर मोहल्ला निवासी संदीप रिक्शा चालक है। वह खुद ई-रिक्शा चलाने के साथ अन्य ई-रिक्शा भी चलवाता था। उसने सफदरगंज क्षेत्र निवासी सीमा (30) से करीब 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों की सात साल की बेटी सिद्धि है। सीमा लखनऊ में घरों में कामकाज कर परिवार का भरण-पोषण करती थी। पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। मंगलवार रात संदीप ने सीमा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद कमरे में ताला लगाकर चला गया। करीब चार घंटे बाद उसने अपने ससुर को फोन कर बताया कि उसने सीमा को मार दिया है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर शव बाहर निकाला। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है। घटना के समय बच्ची पड़ोस में ही मृतका की सास के पास सो गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें