सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित नौवीं दीक्षांत समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंच पर पहुंच गई है। सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक उनका कार्यक्रम होगा। इसमें विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन होगा। राज्यपाल का उद्बोधन होगा। इसके साथ थी राज्यपाल की ओर से गोल्ड पाने वाले मेधावियों को सोने से सम्मानित किया जाएगा। महिला शिक्षा अन्य विषयों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को भी राज्यपाल सम्मानित करेंगी। नेपाल बॉर्डर पर स्थित सिद्धार्थ विश्वविद्यालय अपना नौवां स्थापना दिवस मना रहा है। इसमें छह जनपदों के मेधावी हिस्सा ले रहे हैं जिन्होंने पढ़ाई के जरिए अपनी एक पहचान समाज में पेश करने का काम किया है। मंच पर राज्यपाल के साथ कुलपति प्रोफेसर कविता शाह सहित कई महान हस्तियां मौजूद रहेंगी।