फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मसिंहवा क्षेत्र में धार्मिक स्थलों से उतारे गए 28 लाउडस्पीकर

रोहित सिंह Updated Sun, 09 Nov 2025 06:35 PM IST

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के तमाम धार्मिक स्थलों से पुलिस ने लाउडस्पीकर उतारने का अभियान जारी रखा। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के 28 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारे गए। एसओ धर्मसिंहवा अभिमन्यु सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में रविवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थलों से जिसमें धर्मसिंहवा, सिकरी, छिबरा, महदेवा नानकार, मुसहरा, पथरहट, बौरव्यास, मेंहदूपार, कसया के सभी समुदाय के धार्मिक स्थलों से 28 लाउडस्पीकर उतारे गए। कुछ के ज्यादा ऊंचाई पर थे जिन्हें नीचे कराया गया और 45 डेंसिटी से की उच्चतम आवाज से नीचे उसकी ध्वनि सीमा बजाने के लिए निर्देशित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें