भारत-नेपाल सीमा से लगे सिद्धार्थनगर जिले के करीब 68 किलोमीटर लंबे खुले सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने आधुनिक सीमा प्रबंधन प्रणाली लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। नई व्यवस्था के तहत अत्याधुनिक उपकरणों और तकनीक की मदद से सीमा पर चौबीसों घंटे निगरानी की जाएगी