स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एसएसबी रोड स्थित पिपरहिया चौराहे के पास शनिवार दोपहर सड़क निर्माण कार्य में लगा पीडब्ल्यूडी का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गश्त कर रही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे केबिन से बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया।