तहसील से बांसी कोतवाली ले जाते समय पुलिस कस्टडी में रहे युवक को दो व्यक्तियों ने लात घुसों से की पिटाई करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल है। बांसी न्यायालय में जमीन के विवाद में हुई पहले मारपीट सूचना पर पुलिस पहुंची और युवक को कोतवाली ले जाते समय हाथापाई की। हालांकि इस मामले में एक जानकारी ली गई तो पता चला कि पुलिस अभीरक्षा के बीच कुछ लोग युवक को पीटने का प्रयास कर रहे थे, उन्हें बचाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।