सिद्धार्थनगर के मंडी मोड़ पर ट्रक और बस जैसे बड़े वाहनों को मोड़ने में होने वाली परेशानी दूर करने के लिए डिवाइडर तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे मंडी आने-जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है। 18 अक्तूबर को डिवाइडर में ट्रक और बस फंसने से जाम लगने की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद अब डिवाइडर हटाने का काम शुरू हुआ है, जिससे यातायात सुचारु होने और जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।