अमर उजाला की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर रविवार को छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। परीक्षा देने के लिए शहर के वीवी इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ी। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही छात्र-छात्राओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा। परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक भी नजर आए। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने को लेकर परीक्षार्थियों में उत्साह दिखाई दिया।