यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों का इंतजार शुक्रवार दोपहर खत्म हुआ। शाहजहांपुर में रिजल्ट देखकर तमाम परीक्षार्थियों की जहां खुशी का ठिकाना नहीं रहा, वहीं अपेक्षानुसार परिणाम न आने पर कुछ को निराशा हाथ लगी। हाईस्कूल में 86.93 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इंटर में 81.18 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की। जिले में इंटर की परीक्षा में संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के आशीष श्रीवास्तव ने टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 460 यानी 92 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में पं. रामनाथ मिश्रा हायर सेकेंडरी स्कूल, चिलौआ, अल्हागंज के छात्र अभय प्रताप सिंह ने 600 में से 568 अंक हासिल किए हैं। उन्हें 94.67 प्रतिशत अंक मिले हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 2025 की परीक्षा को 24 फरवरी से 12 मार्च के मध्य 126 केंद्रों पर कराया गया था। दसवीं में 41110 और बारहवीं में 37811 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।