फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: पुवायां में पुलिस के साथ छात्राओं ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान

शाहजहांपुर के पुवायां में मंगलवार को राजीव चौक पर पुलिस के साथ एनसीसी के छात्रों और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को रोककर छात्र-छात्राओं ने गुलाब का फूल भेंट किया और हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील की। थाना प्रभारी आरके रावत के साथ एनसीसी के 20 छात्र और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 20 छात्राएं राजीव चौक पहुंचीं। थाना प्रभारी ने पिंक बूथ पर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। इसके बाद खुटार, बंडा, निगोही और शाहजहांपुर रोड से आने वाले बिना हेलमेट बाइक सवारों को रोककर उन्हें गुलाब का फूल दिया गया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि घर से बाइक लेकर निकलते समय हेलमेट जरूर पहनें। घर पर परिजन और बच्चे इंतजार करते हैं। थोड़ी सी लापरवाही दुर्घटना का कारण बन सकती है, जबकि हेलमेट जान बचाने में मददगार साबित हो सकता है। इस दौरान मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली भी निकाली गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें