प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल मंगलवार को शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय का दौरा करेंगी। उनके भ्रमण को लेकर सोमवार को दिनभर विश्वविद्यालय में तैयारियां होती रहीं। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर मॉक ड्रिल किया। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। छात्राओं ने परिसर में रंगोली बनाई।