फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: खिरनीबाग रामलीला में अहिरावण और रावण वध का मंचन, आधी रात के बाद हुआ पुतला दहन

शाहजहांपुर में विजयदशमी पर्व पर मंगलवार को खिरनीबाग रामलीला मैदान में अहिरावण और रावण वध की लीला का मंचन किया गया। विभीषण की सलाह पर श्रीराम का बाण लंकेश की नाभि में लगते ही अमृत सूखने पर वह धराशायी हो जाता है। इसके बाद रावण और मेघनाद के पुतले जलाए गए। श्रद्धालुओं ने श्रीराम के जयकारे लगाए। रावण के अंत के साथ ही अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया। इसके बाद आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। आधी रात के बाद विभीषण ने सबसे पहले मेघनाद के पुतले को जलाया। इसके बाद रावण के पुतले को आग दी गई। पुतले जलते ही पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इससे पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कलाकारों को सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें