फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के नाले में पहुंचा मगरमच्छ लोगों में दहशत

शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला बाडूजई प्रथम में मंगलवार शाम बैंक के पास नाले में मगरमच्छ दिखाई देने से खलबली मच गई। नाले में मगरमच्छ होने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग काफी देर तक नाले के आसपास खड़े होकर मगरमच्छ को देखने का प्रयास करते रहे। क्षेत्र के पार्षद जगदीश कुशवाहा ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ की तलाश शुरू कर दी। टीम ने सर्च लाइट की मदद से नाले में काफी दूर तक तलाश की, लेकिन मगरमच्छ का कोई पता नहीं चल सका। बताया गया कि टीम के पहुंचने से पहले ही मगरमच्छ नाले के अंदर चला गया था। वन विभाग की टीम ने आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। क्षेत्रीय वन अधिकारी शत्रुघन प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम को मौके पर भेजा गया था, लेकिन काफी तलाश के बाद भी मगरमच्छ नहीं मिला। देर शाम सूचना मिली कि मगरमच्छ आनंदपुरम कॉलोनी के पास नाले में पहुंच गया है। इसके बाद वन विभाग की टीम को वहां भेजा गया। मगरमच्छ के नाले में होने की सूचना से आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें