यूपी के शाहजहांपुर के पुवायां सर्किल के सीओ अरुण कुमार पर खनन माफिया ने हमला कर दिया। 23 अप्रैल को सीओ अरुण कुमार ने करनापुर गांव के पास रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया था। इस बात से खीज खाए खनन माफिया ने सीओ आवास पर ही हमला बोल दिया। इस मामले में हमलावरों की धरपकड़ जारी है।