पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद में चल रहे तीन दिवसीय गाइड शिविर का समापन शनिवार को हुआ। शिविर के दौरान छात्राओं को स्काउट एवं गाइड के मूल सिद्धांतों के साथ-साथ अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सेवा-भाव, नेतृत्व क्षमता, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का प्रशिक्षण दिया गया।