फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज में ओपन जिम का विद्यार्थियों ने उठाया आनंद

धर्मसिंहवा के जनता इंटर कॉलेज परिसर में सांसद लक्ष्मी निषाद पप्पू निषाद की निधि से ओपन जिम और आरओ प्लांट स्थापित कराया गया है। मंगलवार को विद्यालय के विद्यार्थियों ने ओपन जिम में जमकर व्यायाम किया और विभिन्न उपकरणों का उपयोग कर आनंद लिया।ओपन जिम में व्यायाम के दौरान विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य विनोद कुमार उपाध्याय सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित किया और ओपन जिम का सदुपयोग करने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें