माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुआ। इसमें अंको के आधार पर संतकबीरनगर ने प्रथम, बस्ती दूसरे और सिद्धार्थनगर तीसरे स्थान पर रहा। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन संत कबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज मगहर के प्रधानाचार्य डॉक्टर राकेश कुमार सिंह और श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज टुंगपार के प्रधानाचार्य राजदेव तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।