सहारनपुर में एक युवक के साथ अमानवीय हरकत हुई। यहां एक गांव की पंचायत में छेड़छाड़ के आरोपी का मुंह काला कर जूतों की माला पहनाई गई। उसके बाल कटवाकर उससे दस हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसके बाद उसे एक साल के लिए गांव से निष्कासित कर दिया गया। पंचायत की इस करतूत का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।