फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना दिवस पर निकाली जागरूकता रैली, राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई

सलोन (रायबरेली)। सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सद्भावना दिवस छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों और विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य कैप्टन अमित कुमार भारती ने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। हमें जाति, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी सद्भाव के साथ रहना चाहिए। नागरिक शास्त्र प्रवक्ता विनोद कुमार त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना की शपथ दिलाई। इस मौके पर एनसीसी सेकंड ऑफिसर धर्मपाल सरोज, मिथिलेश कुमार वर्मा, क्रीड़ा अधीक्षक दिवाकर पांडेय, राजेश यादव, उमेश प्रताप सिंह और राजेश सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें