फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: पहले दिन की पीईटी के लिए परीक्षा केंद्रों में तैयारियां पूरी

रायबरेली: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए जिले में 24 केंद्र बने हैं, जहां तीन दिन दो-दो पालियों में परीक्षा करानी है। पहले दिन की परीक्षा 25 अक्तूबर को होगी, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों में पुलिस का पहरा रहेगा, वहीं अधिकारियों की टीम मुस्तैद रहेगी। अभ्यर्थियों के आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे और बस स्टेशन पर भी सुरक्षा के इंतजाम कर लिए गए हैं। इसके पूर्व जिला प्रशासन ने परीक्षा को लेकर बैठक की थी। वहीं शनिवार को आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज में बेसिक के शिक्षकों की बैठक हुई, जिसमें उनको परीक्षा संबंधी जानकारी दी गई। शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रायबरेली डिपो ने गैर जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए बसों के विशेष बंदोबस्त किए हैं। करीब आठ जिलों से परीक्षार्थी यहां परीक्षा देने के लिए आएंगे। जिले के भी 30 हजार परीक्षार्थी बाहर परीक्षा देने जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें