फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायबरेली में शहीद किसानों को दी गई श्रद्धांजलि, स्वतंत्रता सेनानी किए गए सम्मानित

रायबरेली में शहर के मुंशीगंज स्थित सईनदी तट पर 7 जनवरी 1921 को हुए किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की याद में मंगलवार को शहीद दिवस मनाया गया। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीद के परिजनों को सम्मानित किया गया। उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, सीडीओ अर्पित उपाध्याय आदि लोगों ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सई नदी के पुनीत तट पर अंग्रेजों की नीतियों के खिलाफ किसानों ने एक बड़ा आंदोलन किया जिसमें कई किसान शहीद हुए थे। यह आजादी हमारे पूर्वजों के अथक संघर्ष के बाद मिली है। हम सभी को इसका महत्व समझना चाहिए। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा करना चाहिए। किसानों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी और अपने प्राणों का बलिदान किया था। पीढिय़ों तक हमें उनका बलिदान प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल भी लगाए गए। गदागंज में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. अमोल शर्मा की याद में हर साल की तरह शहीद दिवस पर उनके पैतृक गांव भगवंतपुर चंदनिहा से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गदागंज थाना स्थित मंदिर में रखकर दीप प्रचलित कर एसडीएम डलमऊ अभिषेक वर्मा, बीडीओ गौरा अशोक सचान, गदागंज थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने हरीझंडी दी। यह कलश यात्रा शहीद स्मारक पर पहुंची। कलश यात्रा में शिव बाबू, प्रभा शंकर शुक्ला, भोला शर्मा, गदागंज व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार सिंह, भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष आशु सिंह, दुर्गा सिंह, मेजर हरिश्चंद्र सिंह, समर सिंह आदि शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें