पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में लाही की फसल पलटने का विरोध करने पर बुधवार को किसान और उसके परिवार पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट की। घटना में किसान दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार सगे भाइयों समेत 11 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।