एमएसपी गारंटी कानून, गन्ना मूल्य और बिजली के मुद्दों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। इसके बाद कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। भाकियू नेता गौरव टिकैत ने कहा कि बिजली विभाग तानाशाही कर रहा है। बिजली प्राइवेट की तरफ जा रही है। संगठन को मजबूत करना होगा। देशभर का किसान मुजफ्फरनगर की तरफ देख रहा है। गुरु गोबिंद सिंह के वंशज हैं, पीछे नहीं हटेंगे।