कांशीराम नगर स्थित गौतम बुद्ध पार्क में नगर निगम की ओर से बनाए जा रहे सीनियर केयर सेंटर को लेकर तीसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। आंदोलन पर बैठे संगठनों को एक ओर दूसरे संगठनों का साथ मिला तो दूसरी ओर राजनीतिक दलों ने भी हस्तक्षेप करते हुए आंदोलन को अपना समर्थन दिया। धरने पर बैठे संगठन के लोगों से अधिकारियों ने कई बार वार्ता भी की लेकिन उन्होंने सभी प्रस्तावों को ठुकरा दिया। वहीं देररात महापौर के निर्देश पर नगर निगम ने अपना निर्णय वापस ले लिया। अब सीनियर सिटीजन केयर सेंटर का निर्माण दूसरी जगह पर कराया जाएगा।