एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा के पहले दिन अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान परखी गई। सवालों में डूरंड कप किस खेल से संबंधित है, भारत में सर्व शिक्षा अभियान कब शुरू हुआ, सर्दियों में किस राज्य में बाढ़ आती है, और किस देश ने दो बच्चों की नीति समाप्त की जैसे प्रश्न शामिल रहे। अभ्यर्थियों के अनुसार पेपर संतुलित रहा और अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम पर आधारित थे।