छठ पूजा के मौके पर शहर के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने नदी और जलाशयों के किनारे पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की खुशहाली की कामना की। घाटों पर पूजा के दौरान छठी मैया के गीत गूंजते रहे। परिवार के लोग भी पूजा में शामिल हुए।