फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ तहरीर

सोशल मीडिया पर कथित टिप्पणी से नाराजगी, कोतवाली में प्रदर्शन ब्राह्मण समाज, सनातन धर्म और वैदिक मंत्रों को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में बुधवार को ब्राह्मण और सवर्ण संगठनों ने शहर कोतवाली में प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर सिंह यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनका प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध जताया। थाना प्रभारी को सौंपी तहरीर प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी दयाशंकर ओझा को तहरीर सौंपी। उन्होंने सोशल मीडिया पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताई और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने मामले की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना विरोध जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें