सहारनपुर के देवबंद में सड़क हादसे में कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत के बाद सोमवार को ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर अटेरना गंगनहर पुल के पास चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर जाम लगा दिया। घायल युवकों को साथ लेकर धरने पर बैठे ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख और घायलों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने आधे घंटे में वार्ता नहीं होने पर एनएच-58 जाम करने की चेतावनी दी।