मेरठ। हस्तिनापुर से चांदपुर बिजनौर की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर बारिश का पानी उतरने के बाद सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर गहरा गड्ढा बन जाने से बाहरी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग से गुजरने वाले लोगों को दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं परंतु लोक निर्माण विभाग इस मार्ग को दुरुस्त करने को तैयार नहीं है। सड़क पर गहरे गड्ढे होने से आवागमन दूसरे मार्गो से किया जा रहा है।