ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में रविवार को दूर-दराज से आए पर्यटकों और श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। कैलाश पर्वत मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। लोगों ने भगवान के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। छुट्टी का दिन होने के कारण मंदिरों में पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ दिखाई दी। ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के कारण हस्तिनापुर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।