फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कमिश्नरी चौराहे पर धरना जारी, तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Mohd Mustakim Updated Sun, 23 Aug 2026 02:48 PM IST

ललिता हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर अधिवक्ता रवि गौतम को थप्पड़ मारने और अभद्र भाषा के प्रयोग के विरोध में कमिश्नरी पार्क में रविवार को चौथे दिन भी धरना जारी रहा। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आंदोलन से जुड़े लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिन्हें वापस लिया जाए। प्रदर्शनकारियों ने एसपी देहात को भी बर्खास्त करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कमिश्नरी पार्क में चल रहे धरने में शामिल हुए। अविनाश पांडेय और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता रवि गौतम, शैंकी जाटव, शिवम गौतम, हाशिम सिद्दीकी, मोहित जाटव, कमल प्रधान, अनिल कुमार, हिमांशु वाल्मीकि, प्रवीण गौतम आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें