फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: शाइनिंग स्टार्स क्लब की दिवाली स्पेशल मीटिंग, ‘दिवाली की सफाई और कामवाली बाई’ थीम पर गेम्स, स्किट और गरबा डांस ने बांधा समां

मेरठ के लालकुर्ती स्थित ओरा रेस्टोरेंट में 24 अक्टूबर को शाइनिंग स्टार्स क्लब की दिवाली स्पेशल मीटिंग आयोजित की गई। ‘दिवाली की सफाई और कामवाली बाई’ थीम पर हुई सभा की शुरुआत शालू गुप्ता ने कार्यकारिणी सदस्यों के साथ प्रार्थना से की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी मेरठ-गाजियाबाद धर्मेंद्र भारद्वाज की पत्नी रश्मि भारद्वाज और महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी प्राची त्यागी उपस्थित रहीं। सदस्यों ने दिवाली तंबोला, फनी गेम्स, स्किट और डांस जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया। आशा और सपना की फनी स्किट ने सभी का मनोरंजन किया, वहीं सभी सदस्यों ने गरबा डांस कर उत्सव का आनंद लिया। अंत में शालू गुप्ता ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें