आगामी दिनों में होने वाले राष्ट्रीय प्रबुद्ध पंजाबी सम्मेलन के लेकर 22बी में शुक्रवार को जानकारी दी गई। पंजाबी समाज के संयोजक प्रवीण सेठी ने बताया कि आज पंजाबियों को राजनैतिक ताकत हासिल करने के लिए एकजुट होना पड़ेगा। इस सम्मेलन द्वारा 2027 में अपनी ताकत दिखाई जाएगी। पंजाबी समाज अपने समाज की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेगा। सम्मेलन की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।