मेरठ पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से जिले के विभिन्न थानों और सर्विलांस टीम के माध्यम से बड़ी संख्या में गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा जाएगा। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता आयोजित की जाएगी।