मेरठ में कांवड़ यात्रा 2025 को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। पुलिस प्रशासन किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता, जिसके लिए रात के समय भी अधिकारी लेट मोड पर काम कर रहे हैं। एसएसपी डॉ विपिन ताडा, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने पुलिस बल के साथ कांवड़ मार्ग पर रात के समय भी गश्त की और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की तैनाती चेक करते हुए ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए।