श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ग्राम नंगली गजरौली में धार्मिक उल्लास का माहौल रहा। गांव में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कृष्ण, राधा और ग्वाल-बालों की वेशभूषा में सजकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नन्हे कलाकारों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी और राधा-कृष्ण के प्रसंगों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। उनकी प्रस्तुतियों पर कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा। बच्चों ने ‘जय श्री कृष्ण’ के जयकारे भी लगाए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।