मेरठ के उल्देपुर प्रकरण में न्यायिक आयोग की टीम ने लावड़-सोफीपुर मार्ग पर तीन कॉलोनियों का निरीक्षण किया। आयोग ने कृष्णा कुंज, अमर कुंज और गंगा धाम कॉलोनियों में मौके पर पहुंचकर विभिन्न बिंदुओं की पड़ताल की। इस दौरान लेखपाल से नक्शा देखकर क्षेत्रफल, आबादी और कॉलोनियों में हुए विकास कार्यों समेत कई पहलुओं की जांच की गई।