गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में भगवान गणेश के स्वरूप में निहित आध्यात्मिक संदेशों से समाज को अवगत कराने हेतु ‘राजवंश धर्मशाला’, डी- ब्लॉक शास्त्री नगर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ दिव्य रुद्री-पाठ से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। भगवान गणेश की महिमा में मंत्रमुग्ध कर देने वाले भजनों एवं कीर्तन की प्रस्तुति हुई, जिसने सभी को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।