शारदीय नवरात्र के अवसर पर रविवार को अष्टमी के दिन हस्तिनापुर के प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। नगर पंचायत चेयरपर्सन पति प्रवीण खटीक, जॉनी कोहला और संदीप प्रधान भी मंदिर पहुंचे। उन्होंने जयंती माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और विश्व शांति एवं जनकल्याण की कामना की।