चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में रविवार को प्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधिकारी अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य अधिकारी और चिकित्सक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। सभागार तालियों से गूंज उठा। आयोजन में डॉ. अंकित, डॉ. प्रवीण, डॉ. अरुण कुमार शर्मा, डॉ. चैतन्य आदि का विशेष सहयोग रहा।