सुभाष बाजार से माता महाकाली मित्र मंडल समिति द्वारा 33वीं भव्य रथ यात्रा बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। माता महाकाली के जयकारों से पूरा बाजार गूंज उठा। यात्रा की सबसे आकर्षक झांकी में शिवजी नंदी पर सवार होकर निकले, जिसे देख श्रद्धालु भक्ति में लीन हो गए।