फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के कवित पाल ने राज्य मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक, क्रीड़ा भारती ने किया सम्मानित

लखनऊ में 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित 34वीं राज्य मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मेरठ के शास्त्री नगर निवासी कवित पाल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 100 और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। उनकी इस उपलब्धि पर बुधवार को गढ़ रोड स्थित रामसहाय इंटर कॉलेज के क्रीड़ा भारती कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, कोच गौरव त्यागी और सचिव ने कवित पाल का फूलमालाओं से स्वागत किया। अश्वनी गुप्ता ने उन्हें नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें