हस्तिनापुर कस्बे में तरुण मित्र परिषद की ओर से सेवा और शिक्षा को समर्पित 11वें वार्षिक नि:शुल्क छात्रवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धासदन में किया गया। कार्यक्रम में पितृहीन और साधनहीन 40 ग्रामीण विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। प्रत्येक विद्यार्थी को एक-एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता के साथ कॉपियां, लेखन सामग्री और स्कूल बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आर्थिक और शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराना रहा।